Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के मिहींपुरवा में डीजल की कमी से किसान परेशान:किसानों ने एसडीएम...

बहराइच के मिहींपुरवा में डीजल की कमी से किसान परेशान:किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग


बहराइच के मिहींपुरवा (मोतीपुर) क्षेत्र में डीजल की कमी से किसानों को खेती-किसानी के काम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सिंघानियां संघ) ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की मढ़ाई और गन्ने की सिंचाई का काम चल रहा है। ऐसे में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता न होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे फसल नुकसान की आशंका जताई जा रही है। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने और स्थिति की जांच कराने का अनुरोध किया है। साथ ही किसानों को सुचारु रूप से डीजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि य 48 घंटे के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपते समय भारतीय किसान यूनियन संघ के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष आदर्श राज वर्मा, बहराइच जिलाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर, जिला प्रभारी टीकाराम वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुज जायसवाल, मिहींपुरवा तहसील मंत्री रामगोपाल यादव और तहसील अध्यक्ष विकास वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments