श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड के लक्खीभारी गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव की मरियम नामक पांच वर्षीय बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह अचानक शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्ची को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
5 वर्षीय बच्ची गड्ढे में गिरी, घायल:श्रावस्ती के इकौना में शौचालय निर्माण के गड्ढे में हादसा, सीएचसी में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












