बहराइच के पयागपुर इलाके में एक ईंट भट्टे पर पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची नल से पानी पीने गई थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में जा गिरी। यह घटना शनिवार शाम को हुई। रानीपुर इलाके के गौड़रिया ग्राम निवासी विक्रम नामक ग्रामीण पयागपुर थाना क्षेत्र में स्थित भट्टे पर ईंट पाथने का काम करता है। उसका परिवार भी वहीं रहता है। विक्रम की पांच वर्षीय बेटी नेहा शाम को भट्टे पर लगे नल से पानी पीने गई थी। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर पिता उसे ढूंढने निकला। उसने नेहा को पानी भरे गड्ढे में पड़ा देखा। अन्य लोगों की मदद से बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बहराइच में पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की मौत:ईंट भट्टे पर नल से पानी पीने गई थी 5 साल की मासूम, पैर फिसलने से हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












