#बस्ती_न्यूज
गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6.30 बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी पर दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली व्यापारी के बाएं हाथ में फंस गई, जबकि दूसरी शरीर को छूती हुई निकल गई। घायल व्यापारी करीब 30 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा। पुलिस को उसने किसी तरह फोन करके खुद सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। घटना फूलपुर चौराहे से करीब 100 मीटर पहले नहर पुलिया के पास हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला घायल की पहचान समर कसौधन पिता भगवती प्रसाद (25) निवासी बभनान-7, थाना गौर, जिला बस्ती के रूप में हुई है। वह सिसईरानीपुर में अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। फूलपुर चौराहे से लगभग 100 मीटर पहले नहर पुलिया के पास घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले बंदूक के बट से वार कर व्यापारी को घायल किया और फिर लूटने का प्रयास किया। हालांकि, व्यापारी दुकान पर ही अपने बैग को रख दिया था। मारपीट का समर कसौधन ने जब विरोध किया, तो बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी। दूसरी शरीर को छूती हुई निकल गई। घायल व्यापारी को पुलिस ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) छपिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया- स्थानीय पुलिस और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना की जांच के लिए SOG सर्विलांस सहित पांच टीमों का गठन किया गया है । ———————– यह खबर भी पढ़ें… कानपुर-पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, वहीं बैठा रहा कानपुर में रविवार तड़के 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने कमरे में बेटियों का गला रेत दिया। पढ़िए पूरी खबर..
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोंडा में बदमाशों ने सर्राफा-व्यापारी पर दो राउंड की फायरिंग:एक गोली बाएं हाथ में फंसी, दूसरी बगल से निकली; घायल 30 मिनट तक तड़पता रहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












