#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रविवार शाम को एक दरोगा ने गन्ने का जूस बेच रहे 14 वर्षीय किशोर को थप्पड़ जड़ दिया। दरोगा की बाइक पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पान खाकर थूक दिया था, जिससे दरोगा गुस्सा थे। किशोर ने दरोगा को बाइक साफ करने के लिए कपड़ा दिया। लेकिन वे किशोर पर ही भड़क गए। जिसके बाद किशोर के गालों पर थप्पड़ जड़ा। थप्पड़ लगने के बाद किशोर रोने लगा। दरोगा की इस हरकत से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। यह मामला लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी ब्लॉक मुख्यालय के पास का है। इस मामले का एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया। दरोगा शैलेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित किशोर की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो कक्षा 8 का छात्र है। घटना के समय उसके पिता भोजन करने गए थे और विकास दुकान संभाल रहा था। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के काम में भी हाथ बंटाता है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में पुलिस के रवैये को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित किशोर ने भी इस संबंध में एक लिखित शिकायत पत्र देकर संबंधित उपनिरीक्षक पर कार्रवाई की अपील की है। सीओ रुधौली कुलदीप ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि संबंधित दरोगा के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गन्ने का जूस बेचते किशोर को दरोगा ने जड़ा थप्पड़:बस्ती में अज्ञात व्यक्ति के पान थूकने से नाराज थे; एसपी ने लाइन हाजिर किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












