फरेंदा क्षेत्र में मालवाहक ट्रकों के कारण लगातार जाम और सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन की कथित अनदेखी से स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जहां हाईवे पर खड़े ट्रक जानलेवा साबित हो रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। कस्बे के उत्तरी, दक्षिणी बाइपास, धानीढाला और फरेंदा-धानी मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक मुख्य हाईवे पर खड़े देखे जा सकते हैं। एआरटीओ, प्रशासनिक अधिकारियों या पुलिस की नजर इन ट्रकों पर नहीं पड़ती है। फरेंदा कस्बे में विष्णु मंदिर और प्रेम पोखरा रोड की स्थिति सबसे खराब है, जहां बड़ी संख्या में ट्रकों की आवाजाही से रोजाना जाम लगता है। ये ट्रक आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से आए खाद्यान्न और अन्य सामान लेने आते हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने और गेट बंद होने पर स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे लंबा जाम लग जाता है। इस जाम में अक्सर अधिकारियों के वाहन भी फंस जाते हैं। जाम लगने के बाद पुलिस की उपस्थिति कम ही दिखती है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण है और दुकानों को पीछे हटवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गाड़ियों का चालान किया जा रहा है और जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा में जाम से जंग:पैदल चलना भी मुश्किल, रैक प्वाइंट की बदइंतजामी का खामियाजा भुगत रही कस्बे की जनता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











