Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में ट्रेलर-कार भिड़ंत, बुजुर्ग महिला की मौत:गौरा तिराहे पर हुआ हादसा;...

बस्ती में ट्रेलर-कार भिड़ंत, बुजुर्ग महिला की मौत:गौरा तिराहे पर हुआ हादसा; तीन अन्य घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गौरा तिराहे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार से फैजाबाद जा रही एक स्विफ्ट कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सिद्धार्थनगर जिले के उस्का बाजार थानांतर्गत पठान पुरवा निवासी प्रेम शंकर दूबे अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कार से फैजाबाद में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गौरा तिराहे पर पहुंची, मनौरी की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने मोड़ काटते समय उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेलर का अगला बायां टायर भी फट गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जयदीप दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 80 वर्षीया फूलकेशरा देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल राकेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, वहीं 16 वर्षीय क्षनिकिता, 70 वर्षीया सुभावती देवी और 40 वर्षीया श्रद्धा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर लगे जाम को खुलवाने के लिए सीओ ट्रैफिक प्रदीप कुमार त्रिपाठी और टीआई अवधेश कुमार त्रिपाठी ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष जयदीप दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments