Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती पुलिस की सुपरफास्ट कार्रवाई:परिजनों की सांसें अटकीं, पुलिस ने 30 मिनट...

श्रावस्ती पुलिस की सुपरफास्ट कार्रवाई:परिजनों की सांसें अटकीं, पुलिस ने 30 मिनट में बच्चे को सुरक्षित माता-पिता को सौंपा


श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील क्षेत्र में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक चार वर्षीय बालक स्कूल से भटक गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उसे महज आधे घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के महंगीलाल पुरवा, बालापुर निवासी राधा रमन पाठक का चार वर्षीय पुत्र शिवांश पाठक इकौना के सनशाइन विद्यालय में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी के बाद शिवांश अपने घर जाने वाले वाहन में नहीं बैठा और खेलते हुए भटक गया, जिससे परिजनों में चिंता फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक रामदुलार यादव और कांस्टेबल शेषराम वर्मा की एक टीम ने तुरंत स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन शुरू की। पुलिस की मुस्तैदी के कारण कुछ ही समय बाद बालक शिवांश पाठक इकौना तहसील के पास भटकता हुआ सुरक्षित मिल गया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उसके माता-पिता, राधा रमन पाठक तथा मानसी पाठक को बुलाया। महज आधे घंटे के भीतर बालक को सकुशल उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के लिए परिजनों ने टीम की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments