Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पोखर भिटवा में माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा आज:महादेव घुरहू में महाकाली...

पोखर भिटवा में माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा आज:महादेव घुरहू में महाकाली की मूर्ति का मिलन, विधि-विधान से पूजा


महादेव घुरहू के पोखर भिटवा में माता रानी की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान महाकाली की मूर्ति का मिलन किया जाएगा। आचार्य रितेश मिश्रा ने बताया कि विधि-विधान से महाकाली की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसमें हवन, धूप-दीप और अगरबत्ती से माता का आह्वान शामिल है। इसके बाद सैयाआदिवास भी होगा। भक्तों द्वारा माता रानी का आराधना और भजन-कीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंगल आरती और प्रसाद वितरण भी शामिल है। कमेटी के अध्यक्ष रामतेज गौतम और मुखिया अजमान द्वारिका प्रसाद गौतम ने बताया कि बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे माता रानी का आशीर्वाद लेने मंदिर प्रांगण पहुंच रहे हैं। दूर-दराज से आए भक्त भी इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो रहे हैं। यज्ञ में आए भक्त अपनी इच्छा अनुसार दान-दक्षिणा का सहयोग भी कर रहे हैं। इस अवसर पर रामदेव मौर्य, शिवप्रसाद, मंगल गुप्ता, भवन शक्ति नंबर, मनीराम वरुण, मनीराम यादव सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments