बलहा ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष नंद किशोर यादव के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मनरेगा भुगतान को नियमित किए जाने और ईपीएफ भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। पदाधिकारियों का कहना है कि भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण ग्राम रोजगार सेवकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि ग्राम रोजगार सेवकों को समय पर उनका भुगतान मिल सके। इस दौरान कोषाध्यक्ष जलालुद्दीन, उपाध्यक्ष रामप्रसाद मौर्य, जाहिद अली, विनोद कुमार, ऋषिराम यादव, कमल कुमार विश्वकर्मा, छत्रपाल, मुबारक खान, अरमान अली और जुनेद इब्राहीम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बलहा में रोजगार सेवकों ने BDO को सौंपा ज्ञापन:मनरेगा व मानदेय भुगतान नियमित करने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












