बहराइच जनपद के नानपारा कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बालिका 20 अप्रैल 2026 की शाम करीब पांच बजे अपने घर से लापता हो गई थी। ग्राम माघी निवासी इस बालिका के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लगभग तीन-चार घंटे तक कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने नानपारा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुमशुदगी की सूचना मिलते ही गुरघुट्टा पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, आरक्षी शशांक गौड़ और राहुल यादव ने प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के निर्देशन में तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस की सक्रियता के कारण बालिका को बाबा कुट्टी, बाबागंज से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी इच्छा से पैदल चलकर बाबा कुट्टी पहुंची थी। आवश्यक पूछताछ और कानूनी औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने बालिका को उसके माता-पिता को सुरक्षित सौंप दिया। बालिका के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत महसूस की और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
नानपारा से लापता बालिका बरामद:पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों को मिली राहत, जताया आभार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












