सिद्धार्थनगर जिला कारागार में मंगलवार को तीन दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू हुआ। यह कार्यक्रम जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है। इसका उद्घाटन जिला कारागार अधीक्षक सचिन वर्मा ने किया। इस विशेष अभियान के तहत कारागार में बंद कैदियों की टीबी संबंधी स्क्रीनिंग, जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि ‘टीबी मुक्त भारत’ के लक्ष्य को गति मिल सके। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और विशेषज्ञों ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बंदियों और कारागार कर्मचारियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि समय पर जांच और इलाज से टीबी जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर जेलर रामसिंह यादव, उप कारापाल अजीत चंद, महेश सिंह, मुकेश प्रकाश, चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप जायसवाल, जेल फार्मासिस्ट वीरेंद्र प्रसाद, प्रिजन कोऑर्डिनेटर सपना, सतीश चन्द्र मिश्र (PPM), आशुतोष पांडेय, अख्तर (लैब टेक्नीशियन), वसीम, आशीष (काउंसलर), अरविंद मिश्र और फिरोज अहमद सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल को कारागार स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
जिला कारागार में तीन दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू:सिद्धार्थनगर में बंदियों की जांच और उपचार होगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












