लखनऊ। मंगलवार लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर सुबह साढ़े दस बजे टायर फटने से कार आगे जा रहे लोडर वाहन में टकरा गई। सूचना पर पहुंची मटसेना पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल कार सवार समेत चार लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। दुर्घटना मटसेना क्षेत्र में माइल स्टोन 42.400 पर हुई।
लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही कार का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन में घुस गई। कार को राहुल निवासी गुरुग्राम चला रहे थे। उनके साथ 75 वर्षीय पिता बालकृष्ण, 65 वर्षीय मां जानकी देवी, 42 वर्षीय पत्नी डोली और आठ वर्षीय बेटा नमन थे। वहीं, लोडर वाहन को चालक मनीष कुमार निवासी शाहगंज आगरा चला रहा था। हादसा होते ही कार सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।












