Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला:परिजन घर लौटे तो...

बस्ती में किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला:परिजन घर लौटे तो किचन में देखा, PM रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती शहर कोतवाली क्षेत्र के डलिया मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के किचन में फंदे से लटका मिला। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी, जबकि उसके परिजन किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने किशोरी को किचन में फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सोनू पार्क चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि किशोरी द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments