#बस्ती_न्यूज
बस्ती में बिहार के भरत तिवारी की हत्या के विरोध में बुधवार शाम करीब 7.30 बजे सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। समाजसेवी सौरभ शुक्ला के साथ अन्य युवाओं ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि भरत तिवारी की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने इसे केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा बताया। वक्ताओं ने जोर दिया कि यदि अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाई गई, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। सौरभ शुक्ला ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इसका मकसद समाज में कानून का भय कायम रखना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बताया गया। इस कार्यक्रम में गौर थाने का पुलिस बल भी मौजूद रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भरत तिवारी की हत्या पर कैंडल मार्च:सैकड़ों युवाओं ने न्याय और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












