Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालगंज में झमाझम बारिश, किसानों को राहत:धान सहित खरीफ फसलों के लिए...

लालगंज में झमाझम बारिश, किसानों को राहत:धान सहित खरीफ फसलों के लिए लाभदायक

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से लंबे समय से सूखे का सामना कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस वर्षा को धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है। खेतों में पर्याप्त नमी बढ़ने से किसानों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सही समय पर हुई इस वर्षा से फसलों की अच्छी उपज की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पवन कुमार, सत्यम पाल, महेंद्र सिंह, मनजीत चौधरी और हरेंद्र सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी और सूखे जैसे हालात के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका थी। इस बारिश ने उनकी चिंताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। अब किसान बेहतर उत्पादन की उम्मीद के साथ कृषि कार्यों में सक्रिय हो गए हैं।हालांकि, कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई। इसके बावजूद, कुल मिलाकर यह बारिश लालगंज क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments