श्यामदेउरवा में बुधवार को एक सड़क हादसे में मां और उनके दो बेटे घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान जहाना खातून (55 वर्ष), उनके बड़े बेटे मोहम्मद अलीशेर (24 वर्ष) और छोटे बेटे मोहम्मद जैद (12 वर्ष) के रूप में हुई है। वे एचएफ डीलक्स बाइक से गोरखपुर के परसौना भटहट से महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक मोहम्मद अलीशेर चला रहे थे, जबकि उनकी मां और छोटा भाई पीछे बैठे थे। यह घटना महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम गेट के ठीक सामने हुई। गोरखपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और दोनों बेटे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवां पहुंचाया गया। वहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल मोहम्मद जैद को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश जारी है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में कार ने बाइक को टक्कर मारी:मां और दो बेटे घायल, चालक फरार, एक गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












