Homeदेश (National)IRS की बेटी को मारने वाले पर रेप का भी आरोप, दोस्त...

IRS की बेटी को मारने वाले पर रेप का भी आरोप, दोस्त की पत्नी का किया था दुष्कर्म

दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की उसके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले ने पूरे देश को दहला कर रख दिया। शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस ने शक जताया कि युवती का यौन उत्पीड़न भी किया गया है। युवती की हत्या मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर की गई है। इस मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक ने दिल्ली में इस वारदात को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले ही राजस्थान में भी एक महिला का रेप किया था और वहां से भागकर दिल्ली आया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उसने अफसर की बेटी की हत्या करने से कुछ घंटे पहले अलवर में ही अपने गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ रेप किया था। पुलिस के अनुसार, वह राजस्थान से भागकर दिल्ली पहुंचा और यहां युवकी की हत्या कर दी। इस मामले में दिल्ली पुलिस और अलवर पुलिस की टीम ने आरोपी के पिता, दोस्तों व कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Live: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग जारी, पढ़ें हर जरूरी अपडेट

दोस्त की पत्नी का रेप किया

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अलवर के रहने वाले राहुल मीणा के रूप में हुई है। वह अधिकारी के घर पर नौकर था और एक महीने पहले ही उसे हटाया गया था। अलवर में राहुल ने अपने दोस्त की पत्नी का यौन उत्पीड़न किया। इस मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के अुसार,अलवर में रेप करने के बाद उसने एक वैन किराए पर लेकर रात भर दिल्ली तक का सफर किया और फिर सीधे अधिकारी के घर आ गया।

अधिकारी के बेटी के साथ रेप

दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि वह आज सुबह 6 बजे ही अधिकारी की बिल्डिंग के पास पहुंच गया था। सीसीटीवी कैमरे में वह घर की ओर आते हुए भी दिखाई दे रहा है। उसने करीब आधा घंटा सीढ़ियों पर छिपकर माता-पिता के जाने का इंतजार किया। जब सड़की के माता-पिता घर से निकले तो आरोपी घर में घुस गया। उसने स्टाफ के लिए रखी हुई चाबी का इस्तेमाल किया। घर में घुसकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

दोस्त के घर में घुसकर किया पत्नी का रेप

बुधवार सुबह जब उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम अलवर पहुंची तो उन्हें पता चला की राहुल मीणा पर यहां भी मंगलवार रात को रेप का एक केस दर्ज किया गया है। अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके पति का दोस्त (राहुल मीणा) मंगलवार देर रात घर आया। उस समय उसका पति शादी में गया हुआ था। इस समय घर में घुसकर उसने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। अलवर पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला का पति कथित तौर पर जुआ खेलने के जरिए एक दूसर से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 43, तो यूपी में 45 तक पहुंचा पारा, देशभर में गर्मी आज करेगी परेशान

क्यों की हत्या?

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि चोरी, रेप और मर्डर की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के पीछे उसका मकसद बदला लेना था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शुरुआती पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि बलात्कार, हत्या और लूटपाट के पीछे का मकसद बदला या परिवार से कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। इसके पीछे काम से निकालना एक बड़ी वजह हो सकती है।’ हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि वह इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ तभी कह पाएंगे जब आरोपी से विस्तार से पूछताछ की जाएगी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments