श्रावस्ती जिले के भटपुरवा गांव में चल रहे भटपुरवा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला महरू और खजुरी टीम के बीच बुधवार को खेला गया। इस मैच में महरू की टीम ने खजुरी को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए खजुरी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 59 रन बनाए। महरू की टीम को जीत के लिए 60 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए महरू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने सातवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला जीत लिया।
महरू टीम ने खजुरी को हराया:भटपुरवा प्रीमियम लीग के सेमीफाइनल में पहुंची
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












