#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। रुधौली-बस्ती मार्ग पर स्थित पुर्सिया चौराहे पर एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवारों को चोटें आईं और उनकी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब रुधौली की ओर से बस्ती जा रही एक कार ने पुर्सिया चौराहे पर पड़िया की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दरौली निवासी शैलेंद्र चौधरी पिता अनिल कुमार चौधरी अपनी प्लेटिना बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शैलेंद्र चौधरी को चेहरे, हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। इसी घटना के दौरान, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी अधीन निवासी शिवरतन चौधरी पिता रामकुमार चौधरी) की बाइक भी अचानक पीछे से इस हादसे की चपेट में आ गई। उन्हें भी चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही वाल्टरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर:पुर्सिया चौराहे पर हादसा, दो लोग घायल, बाइकें क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












