बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने दो थाना प्रभारियों समेत 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी है। गुरुवार को जारी तबादला सूची के अनुसार, हुजूरपुर थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और कैसरगंज थाना प्रभारी राजेश शुक्ला को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर विपिन प्रकाश सिंह को हुजूरपुर और राजकुमार पांडे को कैसरगंज का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। लाइन में तैनात संजय कुमार को चिकिनिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जालिमनगर चौकी पर तैनात दिवाकर मिश्रा को महसी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बेचू प्रसाद को थाना कैसरगंज से जालिमनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनोज सिंह का पूर्व में किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें तिकोनी बाग चौकी का प्रभारी बनाया गया है। लाइन में तैनात मनोज मिश्रा को विशेश्वरगंज थाने और अनिल सिंह को जरवल रोड थाने में उप निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
2 थाना प्रभारी समेत 21 SI का तबादला:पुलिस अधीक्षक ने महकमे में किया फेरबदल, कानून व्यवस्था सुधारना उद्देश्य
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












