Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत सर्विस रोड गिट्टी-डस्ट से जाम:NH-27 पर आवागमन बाधित, शर्मा कंस्ट्रक्शन पर...

विक्रमजोत सर्विस रोड गिट्टी-डस्ट से जाम:NH-27 पर आवागमन बाधित, शर्मा कंस्ट्रक्शन पर लापरवाही का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के विक्रमजोत (कवलपुर) ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सर्विस रोड निर्माण सामग्री से बाधित हो गया है। शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क पर गिट्टी और डस्ट डालने से आवागमन ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यह समस्या बजरंगबली अवधेश सिंह पेट्रोल पंप के समीप फ्लाईओवर के बगल वाली सर्विस रोड पर उत्पन्न हुई है। पहले हल्की बारिश में यहां जलजमाव हो जाता था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 की शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सर्विस रोड निर्माण, नाली ढक्कन और जल निकासी का कार्य सौंपा गया था। कंपनी ने लगभग एक सप्ताह पहले सर्विस रोड पर गिट्टी, डस्ट और पत्थर गिराकर निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाई, लेकिन सामग्री गिराने से ही आवागमन बाधित हो गया। कलन्द्रहा, कवलपुर, धुसैनिया पाठक, आमोलीपुर, पावड़, बड़ेरिया, जयन्तीपुर, हंसराजपुर, अकवारा, दुबौली दूबे सहित दर्जनों गांवों के लोगों को विक्रमजोत बाजार, बैंक और अस्पताल पहुंचने में कठिनाई हो रही है। सुबह से दोपहर तक देखा गया कि वाहन चालक और मोटरसाइकिल सवार धक्का देकर सर्विस रोड पार कर रहे थे। मोटरसाइकिल पर बैठी महिलाओं को भी पेट्रोल पंप तक पहुंचने के लिए वाहनों को धकेलना पड़ा। इस संबंध में हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सुपरवाइजर अरविंद पाण्डेय ने बताया कि इस कार्य की जिम्मेदारी शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी की है और वही इसे पूरा करेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments