HomeHealth & Fitnessमोहर्रम पर्व की तैयारियों के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए...

मोहर्रम पर्व की तैयारियों के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 10.06.2026 को लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई प्रकरणों, यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य (SID) तथा आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा हेतु ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई।
 
गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी एफएसओ, प्रभारी यातायात, प्रभारी डायल-112, आरआई लाइन तथा प्रभारी डीसीआर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
 
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, जनसुनवाई से संबंधित प्रार्थना पत्रों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने, यक्ष ऐप एवं ई-साक्ष्य (SID) पोर्टल पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
 
इसके अतिरिक्त आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों की पहचान, प्रभावी पुलिस गश्त, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
 
पुलिस अधीक्षक  ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments