महराजगंज में सिंदुरिया-सिसवा मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, कसमरिया निवासी रवि कुमार गुप्ता अपनी पत्नी और बेटे के साथ बसुली मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। परसाचक गोबरही के पास उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे सिसवा निवासी अभिनव की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में रवि कुमार गुप्ता के पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रवि कुमार गुप्ता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर:दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












