Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर इंटरमीडिएट में अंशिका ने मारी बाजी:93.40% के साथ जिला टॉपर, मेधावियों...

सिद्धार्थनगर इंटरमीडिएट में अंशिका ने मारी बाजी:93.40% के साथ जिला टॉपर, मेधावियों ने दिखाया दम


सिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल छा गया। जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रा अंशिका ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरी अंशिका ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अमन यादव 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर कोमल यादव और आकाश यादव ने 91.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जगह बनाई। श्रेया श्रीवास्तव ने 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। माधवी सिंह 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं। जतिन और संध्या भारती ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया। आठवें स्थान पर विष्णु दत्त और आयुषी अग्रहरि ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फरहान अहमद खान 89.60 प्रतिशत अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहे। दसवें स्थान पर आशीष कुमार ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-10 सूची में अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्र-छात्राओं के घरों और विद्यालयों में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments