बहराइच के रामनगर, सेमरा, नानपारा और नवाबगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में अवैध रूप से ईंधन ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अवैध बिक्री प्रायः देर रात या सुबह के समय होती है। इन स्थानों पर न तो सुरक्षा के कोई मानक अपनाए जाते हैं और न ही ईंधन की गुणवत्ता की गारंटी होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बाधित रहने के कारण उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर ईंधन खरीदना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि स्थिति को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय और नियमों के अनुसार ही पंपों का संचालन किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध रूप से बिक रहे ईंधन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
नवाबगंज में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी, लोग परेशान:महंगे दाम पर बिक रहा ईंधन, आपूर्ति बाधित होने से बढ़ी दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












