HomeHealth & Fitnessमहोबा में सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल व...

महोबा में सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल व इण्टर में टॉप-टेन में बनाया स्थान

महोबा- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP बोर्ड) 2026 के परीक्षा परिणाम में जनपद महोबा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, महोबा के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र आर्यन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद की टॉप-टेन सूची में नौवां स्थान हासिल किया। वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा में रोनित ने 86.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में नौवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन दोनों छात्रों की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों ने मिलकर मेधावी छात्रों का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments