Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आदित्य-दीपिका ने यूपी बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी:बृजमनगंज के छात्रों का शत-प्रतिशत...

आदित्य-दीपिका ने यूपी बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी:बृजमनगंज के छात्रों का शत-प्रतिशत रहा परिणाम


बृजमनगंज स्थित आलमाइटी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिसमें हाईस्कूल में दीपिका विश्वकर्मा और इंटरमीडिएट में आदित्य कुमार ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। हाईस्कूल परीक्षा में दीपिका विश्वकर्मा (पुत्री सतीश चंद्र विश्वकर्मा) ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद सूरज और शहजाद खान ने 90.5 फीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान, अनिरुद्ध प्रजापति ने 90 फीसदी के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। तुबा बानो 89.83 फीसदी अंकों के साथ चौथे और संजना जायसवाल 89.33 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट परीक्षा में आदित्य कुमार (पुत्र दूधनाथ) ने 87.6 फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उम्मे कुलसुम ने 84.4 फीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान, स्नेहलता ने 84 फीसदी के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। सना परवीन 83.6 फीसदी अंकों के साथ चौथे और मुस्कान वर्मा 83.4 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। इन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम और प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments