#बस्ती_न्यूज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों में चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल (कक्षा 10) में किशन ने 544 अंक (90.66%) प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अस्मिता गौतम ने 542 अंक (90.33%) और प्रीति चौरसिया ने 540 अंक (90%) प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की। इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में मुस्कान यादव ने 431 अंक (86.2%) प्राप्त किए। दिनेश यादव ने 421 अंक (84.2%), वैष्णवी गुप्ता ने 420 अंक (84%) और मनीष पटेल ने 416 अंक (83.2%) हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की सफलता पर अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस परिणाम ने एक बार फिर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन:यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में हासिल किए सर्वोच्च अंक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












