भारत ने पाकिस्तानी जहाजों के भारतीय आसमान से गुजरने पर लगी रोक को 24 मई तक के लिए और आगे बढ़ा दिया है। इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान के विमानों के लिए भारत का रास्ता बंद हुए एक साल से भी ज्यादा का समय हो जाएगा। असल में यह पाबंदी पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद पहली बार लगाई गई थी, जिसे अब और बढ़ा दिया गया है।
यह पाबंदी 22 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी। उस दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर सख्ती करने के लिए कई कदम उठाए। उसी के तहत भारत ने अपने हवाई रास्ते पाकिस्तान के लिए बंद कर दिए थे। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपना रास्ता रोक दिया था।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर एक हफ्ते की रोक
इन जहाजों पर रहेगी पूरी रोक
बुधवार को जारी हुई सरकारी जानकारी यानी (NOTAM) ‘नोटिस टू एयरमेन’ है में साफ-साफ बताया गया है कि कोई भी पाकिस्तानी जहाज भारतीय सीमा में नहीं घुस पाएगा। यह नियम उन सभी जहाजों पर लागू होता है जो पाकिस्तान में रजिस्टर्ड हैं या जिन्हें वहां की कोई कंपनी चलाती है। चाहे वे जहाज किराए पर लिए गए हों या फिर पाकिस्तान की सेना के हों, भारत के आसमान में उनकी एंट्री पूरी तरह बंद है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर टकराए दो विमान, बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान
उड़ानों पर क्या असर होगा
शुरुआत में सरकार ने यह रोक सिर्फ 24 मई 2025 तक के लिए लगाई थी लेकिन हालात को देखते हुए इसे हर महीने बढ़ाया जाता रहा। इसका एक बड़ा असर हुआ है कि अब भारतीय विमानों को भी दूसरे देशों में जाने के लिए पाकिस्तानी के ऊपर से जाने की इजाजत नहीं है। इस वजह से भारतीय एयरलाइंस को घूमकर बहुत लंबे रास्ते से जाना पड़ रहा है, जिससे सफर में समय भी ज्यादा लग रहा है।












