Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में भीषण आग से सागौन का बाग जला:ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर...

बस्ती में भीषण आग से सागौन का बाग जला:ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर आग पर पाया काबू, बड़ा नुकसान टला

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐठी में शुक्रवार, 24 अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से गांव निवासी सुधा तिवारी का सागौन का बाग पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल मोर्चा संभाला। अंकित तिवारी, शिवांग तिवारी, पिंटू तिवारी, सचिन तिवारी, मदन (सफाई कर्मी) और आदित्य पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने बोरिंग चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता और आपसी सहयोग के कारण आग अन्य खेतों व घरों तक नहीं फैल सकी। इस प्रकार एक बड़ी जनहानि और संपत्ति का नुकसान टल गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं खतरनाक हो जाती हैं और प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments