#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बहादुरपुर विकासखंड सभागार में पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित एक गोष्ठी में वृहद वृक्षारोपण अभियान और किसान रजिस्ट्री पर विशेष जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के.के. द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) दिनांक मिश्रा ने गोष्ठी का संचालन किया। इस दौरान पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और किसानों को किसान रजिस्ट्री से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। अपने संबोधन में खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने सभी ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम सचिवों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे किसान रजिस्ट्री का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। मुख्य अतिथि के.के. द्विवेदी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और इसे एक जन आंदोलन बनाना चाहिए। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश कुमार, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी सहित फिरोज खान, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, राजीव श्रीवास्तव, गोविंद प्रसाद, रामनाथ, नीरज शुक्ला, योगेंद्रनाथ द्विवेदी, राम भवन, सत्यम सिंह, संतराम समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को जागरूकता और सहयोग का संकल्प दिलाया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बहादुरपुर में पंचायती राज दिवस पर गोष्ठी:पौधरोपण और किसान रजिस्ट्री पर दिया गया जोर, सहयोग का संकल्प दिलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












