नानपारा कोतवाली नानपारा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह दुर्घटना नवाबगंज रोड पर रात करीब 9 बजे हुई। मोटरसाइकिल पर सवार सुरेश (28), प्रमोद (32) और गोविंद (30) सिधौरा से मथुरा पुल की ओर आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से नवाबगंज की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में सुरेश का हाथ और पैर टूट गया है।
बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में तीन घायल:नानपारा में हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












