Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में NH-730 पर बाइक की टक्कर:सड़क हादसे में दो युवक घायल,...

श्रावस्ती में NH-730 पर बाइक की टक्कर:सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर


श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नेशनल हाईवे 730 पर एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। यह घटना महामाया डिग्री कॉलेज के पास हुई, जहां एक बाइक ने सड़क किनारे बैठे युवक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के भवानी दीन पुरवा निवासी अवनीश अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और घटना के समय सड़क किनारे नाले पर बैठे थे। इसी दौरान पयागपुर थाना क्षेत्र के नेजाभार निवासी अमर अपने दोस्तों नीरज और मनोज के साथ बाइक से कटरा से घर लौट रहे थे। महामाया डिग्री कॉलेज के पास पहुंचते ही अमर की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक ने नाले पर बैठे अवनीश को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अमर और अवनीश दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments