Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा-बढ़नी मार्ग पर चलती ट्रक में लगी आग:भूसे से भरी ट्रक धू-धू...

इटवा-बढ़नी मार्ग पर चलती ट्रक में लगी आग:भूसे से भरी ट्रक धू-धू कर जली, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


इटवा-बढ़नी मार्ग पर संग्रामपुर चौराहे के पास शनिवार शाम एक चलती ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक भूसे से भरा हुआ था। जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे ट्रक बढ़नी से इटवा की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मोटर चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी रहीं। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments