Homeदेश (National)जोरदार धमाके जैसी आवाज के बाद हड़कंप, व्हाइट हाउस से सुरक्षित निकाले...

जोरदार धमाके जैसी आवाज के बाद हड़कंप, व्हाइट हाउस से सुरक्षित निकाले गए ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी व्हाइट हाउस में चल रही एक डिनर पार्टी के दौरान जोरदार धमाके सुने जाने के बाद खलबची मच गई है। जिस वक्त धमाके सुने गए उस वक्त वहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं। इस घटना के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया गया है कि साल 2015 के बाद डोनाल्ड ट्रंप पहली बार इस बॉलरूम डिनर में शामिल हुए थे।

सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट हाउस के बॉलरूम में डिनर चल ही रहा था कि अचानक गोली चलने या फिर बम के धमाके होने जैसी आवाजें आईं। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप डिनर टेबल पर बैठे थे। जैसे ही यह आवाज आई ट्रंप के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें तुरंत वहां से निकालकर ले गए। बाकी के मेहमान टेबल के नीचे छिपते नजर आए।

थोड़ी देर बाद आए एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई थी। वहां मौजूद लोग जल्दी-जल्दी निकलने की कोशिश में लगे हुए थे।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments