श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना इकौना-धनुही मार्ग पर कंजड़वा के पास हुई। घायल युवक की पहचान बहराइच जनपद के हुजुरपुर थाना क्षेत्र के भैसहवा गांव निवासी 32 वर्षीय कमलेश कुमार मिश्रा पुत्र विक्रम प्रसाद के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से सेमरी चौराहा की ओर जा रहे थे। कंजड़वा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सक गिरवर वर्मा ने बताया कि घायल के पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
बाइक अनियंत्रित होकर पलटी:इकौना-धनुही मार्ग पर हादसा, बाइक सवार के पैर और सीने में गंभीर चोटें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












