Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य-विज्ञान संकाय शुरू:नए सत्र से मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप...

राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य-विज्ञान संकाय शुरू:नए सत्र से मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप होगी पढ़ाई

#बस्ती_न्यूज

इंद्रासन सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय पचवस में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने घोषणा की कि महाविद्यालय में नवीन सत्र से वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यह शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग्य नागरिक बनकर राष्ट्र उत्थान में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रामप्रगट सिंह ने कहा कि एक शिक्षक देश का निर्माता होता है। उन्होंने शिक्षा के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए शिक्षक और विद्यार्थी को मिलकर ज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। जयप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों से महाविद्यालय से प्राप्त शिक्षा एवं आदर्शों पर खरा उतरने का आह्वान किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार ने कहा कि अच्छा शिक्षक वही है जो जीवन भर विद्यार्थी बना रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभागीय परिषदों, सांस्कृतिक परिषद एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के दर्जनों पुरस्कार वितरित किए गए। विगत वर्ष के मेधावी छात्र विश्वास सिंह और सर्वाधिक अनुशासित छात्रा अमृता शर्मा को सम्मानित किया गया। क्रीड़ा विभाग द्वारा छात्र चैम्पियन अंकित यादव एवं छात्रा चैम्पियन गुंजन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, भाषण, नृत्य-संगीत आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। कशिश, प्रीति, सृष्टि सिंह, इंद्रावती, खुशी सोनी, नीलाक्षी, सतीराम निषाद, परवीन बानो, रूबी मौर्या, शालू और ममता सहित कई विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments