Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उर्रा PHC में जन आरोग्य मेला आयोजित:मुफ्त चेकअप और दवाएं वितरित, पेट...

उर्रा PHC में जन आरोग्य मेला आयोजित:मुफ्त चेकअप और दवाएं वितरित, पेट दर्द के मरीज अधिक


बहराइच के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) उर्रा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत लगाए गए कैंप में कुल 40 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। मेले में डॉक्टरों ने मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और मलेरिया जैसी बीमारियों की जांच की। जांच के बाद सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं भी बांटी गई। उपचारित किए गए 40 मरीजों में 24 पुरुष, 11 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे। प्रभारी चिकित्सक डॉ. हीरालाल कुशवाहा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीज अधिक संख्या में आए थे। इस अवसर पर फार्मासिस्ट ऐजाज, वार्ड ब्वॉय कमल किशोर, एएनएम रतन शिला और रीना देवी मौर्य सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments