Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा पुलिस ने सेमरी में महिला जागरूकता अभियान चलाया:महिला सुरक्षा, साइबर अपराध...

इटवा पुलिस ने सेमरी में महिला जागरूकता अभियान चलाया:महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी


इटवा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को इटवा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं को महिला अपराधों, उनसे बचाव, साइबर सुरक्षा और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी इटवा पविन प्रकाश और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शामिल हैं। इस मौके पर , महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर शामिल थे। जागरूकता के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान उपनिरीक्षक रामजी यादव, कांस्टेबल आलोक यादव और महिला कांस्टेबल साधना यादव सहित गांव की महिलाएं, बालिकाएं और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments