HomeHealth & Fitnessतैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

लखनऊभारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक गांधी भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनावों और समाज की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की सक्रिय मौजूदगी रही।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री संपूर्ण आनंद गुप्ता ने किया। विभिन्न जनपदों से पहुंचे जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और संगठन की गतिविधियों का फीडबैक साझा किया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और नए क्षेत्रों में विस्तार पर जोर दिया गया। रा

मशंकर साहू ने बताया कि बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए भी रूपरेखा तय की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments