बरगदवा/महराजगंज:थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रक से 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के काठमांडू से एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में गांजा भारत लाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर बरगदवा थाना क्षेत्र के(नौतनवा ठूठीबारी रोड) चकरार एस एस बी मार्ग पर बॉर्डर रोड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रविवार देर रात टीम ने संदिग्ध ट्रक (HR38W 1261) को घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में छिपाकर रखे गए 21 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से इसका वजन 327.17 किलोग्राम पाया गया।
कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक रंजीत गिरी (लगभग 36-37 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रक्सौल से दवा लेकर काठमांडू गया था और वहां से गांजा लोड कर सोनौली बॉर्डर के रास्ते हाजीपुर ले जा रहा था।
भारत-नेपाल सीमा पर 327.17 किलो ग्राम गांजा बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












