#बस्ती_न्यूज
साउघाट विकासखंड के पैडा गांव स्थित बालाजी सरकार धाम में हर रविवार जरूरतमंदों के लिए निशुल्क ‘अन्नपूर्णा रसोई’ का आयोजन किया जाता है। यह सेवा ‘निशुल्क स्वार्थ बालाजी सरकार’ के नाम से संचालित हो रही है, जहां दूर-दराज से आने वाले जरूरतमंद को भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। मंदिर परिसर में सुबह से ही भंडारे की शुरुआत हो जाती है, जिसमें भूखे-प्यासे जरूरतमंदों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया जाता है। यहां आने वाले लोगों का कहना है कि वे सुबह से दर्शन के लिए पहुंचते हैं और ऐसे में यह निशुल्क रसोई उनके लिए बड़ी राहत साबित होती है। इस अन्नपूर्णा भंडारे का लाभ बस्ती समेत गोरखपुर, देवरिया और सिद्धार्थनगर जिलों से आने वाले जरूरतमंद उठाते हैं। वहीं, धाम के संचालक गोविंद महाराज जी के दरबार में आने वाले हर व्यक्ति के लिए यह सेवा निरंतर जारी है, जिससे कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर रविवार ‘अन्नपूर्णा रसोई’:पैडा धाम बालाजी सरकार में श्रद्धालुओं को मिलता है निशुल्क भोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












