महराजगंज में नशे में धुत व्यक्ति और सिपाही के बीच जमकर मारपीट हुई। सिपाही विकलांग रिक्शा चालक से मारपीट की सूचना पर पहुंचा था। तभी नशेड़ी व्यक्ति ने सिपाही का कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसपर गुस्साए सिपाही ने उसका गला पकड़ लिया। दो दिन थप्पड़ मारे। करीब 30 मिनट तक बीच सड़कर दोनों ने एक- दूसरे को पटककर पीटा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महाराजगंज एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। मामला रविवार शाम घुघली थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला रविवार शाम करीब 6 बजे पकड़ी सिसवा चौराहे पर विकलांग रिक्शा चालक भकोल शर्मा (50) के साथ रामउग्रह नाम का युवक मारपीट कर रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। स्थिति संभालने पहुंचे पुलिसकर्मी से ही आरोपी उलझ गया। नशे में धुत रामउग्रह ने सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने किसी तरह आरोपी को काबू में कर थाने पहुंचा दिया। पीड़ित रिक्शा चालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वहीं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने हेड कॉन्स्टेबल विनय कुमार सिंह को असोभनीय व्यवहार के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए ———————————— भास्कर सर्वे यूपी के 18 चर्चित चेहरों में कौन पसंद-कौन नापसंद:मंत्री को घेरने वाले, बाहुबली और सपा के बागियों की सीटों पर कौन-सी पार्टी नंबर-1 योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। यूपी की सियासत में 4 साल से सुर्खियों में रहे 18 चर्चित विधायकों की सीटों पर लोगों की क्या राय है? इनमें सपा के 4 बागी विधायकों की सीटें भी शामिल हैं। 4 बाहुबलियों की सीटों पर जनता ने किसे कैंडिडेट के रूप में पहली पसंद बताया? मौका-बेमौका अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़े करने वाले विधायकों की सीटों के भी नतीजे सिलसिलेवार देखिए…
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रिक्शा चालक को बचाने गए सिपाही से मारपीट, VIDEO:नशे में धुत व्यक्ति ने कॉलर पकड़ा, सिपाही ने बीच सड़क लातों से मारा, सस्पेंड
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












