श्रावस्ती जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सोमवार को जमुनहा तहसील क्षेत्र के श्री राम उजागर सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, भारी गांव सोनवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भूतपूर्व शिक्षक प्रेम सागर वर्मा ने जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इंटरमीडिएट स्तर पर खुशी श्रीवास्तव ने 451 अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 10,000 रुपये नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहा सिंह यादव ने 444 अंकों के साथ पांचवां स्थान और अंशिका यादव ने 441 अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 500-500 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। हाई स्कूल स्तर पर छात्र विनोद कुमार यादव ने 557 अंक हासिल कर जिले की मेरिट में नवां स्थान प्राप्त किया। उन्हें भी 500 रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार वर्मा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रावस्ती में मेधावी छात्रों का सम्मान:यूपी बोर्ड मेरिट में स्थान पाने पर पुरस्कृत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












