Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अपर्णा यादव बोलीं-विपक्ष कभी एकजुट नहीं रहा, ये सत्ता भूखे:बंगाल में भाजपा...

अपर्णा यादव बोलीं-विपक्ष कभी एकजुट नहीं रहा, ये सत्ता भूखे:बंगाल में भाजपा को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, जनता ‘मुंहतोड़ जवाब’ देगी


महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचीं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बेटियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपर्णा यादव ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने दावा किया कि वहां की जनता ‘मुंहतोड़ जवाब’ देगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष कभी एकजुट नहीं रहा है और ये लोग सिर्फ सत्ता के भूखे हैं, यही वजह है कि वे हर जगह हार रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला जलाने के दौरान झुलसी सदर विधायक अनुपमा जायसवाल पर तंज कसने के सवाल पर अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विधायक का झुलसना एक दुखद घटना है। उन्होंने जोर दिया कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन ऐसे मामलों पर सभी को संवेदनशील रहना चाहिए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय खत्री, सीएमएस एनएन त्रिपाठी और अस्पताल के मैनेजर रिजवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments