#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा गांव में गुरुवार को आपसी विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। घघौवा पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में किसी निजी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों में मुबारक अली, एडु अंसारी और गुलजार अंसारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को अयोध्या रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस सतर्क है। स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में दो पक्षों में विवाद, मारपीट में कई घायल:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












