Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग:डुमरियागंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग:डुमरियागंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा ज्ञापन


डुमरियागंज में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डुमरियागंज तहसीलदार रविकुमार यादव को सौंपा। यह ज्ञापन तहसील संयोजक अशोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और गौ भक्तों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने और गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की प्रमुख मांगें उठाई गईं। हियुवा के निवर्तमान महामंत्री संगठन संजय मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में गौमाता के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और जनजागरण का संदेश फैलाना है। इस अवसर पर अवधेश पाठक, अंबुज पांडेय, केसरी नंदन त्रिपाठी, बाबा गंगाराम दास, अरुण पांडेय, कल्लू शर्मा, सुभाष यादव, आनंद पांडेय, मिथुन यादव, शुभम पांडेय, रमेश चौरसिया और धर्मेंद्र गौतम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments