इटवा सीट पर सपा से मौजूदा विधायक माता प्रसाद पांडे को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 46% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। लेकिन, समाजवादी पार्टी में उम्मीदवार के रूप भी पहली पसंद माता प्रसाद पाण्डेय हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी है। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो समाजवादी पार्टी में पहली पसंद माता प्रसाद पांडे हैं। उन्हें 78% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर बेचई यादव हैं, जिनको 18% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर अजय चौधरी हैं, उन्हें 2% ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी में पहली पसंद पूर्व मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी हैं। इन्हें 70% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर हरिशंकर सिंह हैं, जिन्हें 15% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे स्थान पर शिवनाथ चौधरी हैं, जिन्हें 1 प्रतिशत मत मिले। बहुजन समाज पार्टी में पहली पसंद राधेश्याम गौतम हैं। इन्हें 33% लोगों ने पसंद किया है। पिंगल प्रसाद को 17% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में अन्य को 50 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट – इस लिंक पर क्लिक करें
इटवा सीट पर भाजपा से सतीश चन्द्र पहली पसंद:बसपा से राधेश्याम गौतम पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक माता प्रसाद पांडे का क्या हुआ जानिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












