Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मित्र ने चोरी हुआ ट्रक और चोर पकड़ा:पुरानी बस्ती से चोरी हुआ...

मित्र ने चोरी हुआ ट्रक और चोर पकड़ा:पुरानी बस्ती से चोरी हुआ था दस टायरा ट्रक

#बस्ती_न्यूज

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरदहिया मार्ग से चोरी हुए एक दस टायरा ट्रक को उसके मालिक के मित्र ने चोर सहित पकड़ लिया। यह घटना सोमवार सुबह रिठिया पेट्रोल पंप के पास हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने ट्रक को हड़िया पुलिस चौकी और चोर को पुरानी बस्ती पुलिस के हवाले कर दिया, जहां मामला दर्ज कर लिया गया है। लखनौरा गांव निवासी ग्राम प्रधान और ट्रक मालिक दिनेश चंद्र चौधरी ने मंगलवार को अपने ट्रक को रोज की तरह बरदहिया मार्ग के किनारे खड़ा किया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह रेलवे मालगोदाम पर रैक देखने जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि उनका ट्रक वहां से गायब था। ट्रक गायब होने की सूचना दिनेश चंद्र चौधरी ने तत्काल अपने ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों को दी। उनके मित्र मुरलीधर, जो उस समय गोटवा बाजार में मौजूद थे, जानकारी मिलते ही बस्ती शहर की ओर चल पड़े। रास्ते में तलाश करते हुए उन्होंने रिठिया पेट्रोल पंप के पास चोरी हुए ट्रक और चोर को पहचान लिया और पकड़ लिया। उन्होंने तुरंत दिनेश चंद्र चौधरी को फोन कर मौके पर बुलाया। दिनेश चंद्र चौधरी अपने मित्र यशपाल सिंह यादव और दर्जनों अन्य ट्रक चालकों के साथ रिठिया पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां से डायल 112 को सूचना दी गई। हड़िया पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार भी अपनी टीम के साथ चोरी हुए ट्रक की तलाश में जुटे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लिया और चोर को पुरानी बस्ती थाने ले जाया गया। चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments